हादसा: यहां झील में गिरी महिला। नाविकों ने किया रैस्क्यू, मूर्छित हुई महिला

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड की नैनीझील में एक महिला ऊंचाई से गिर गई जिसे नाविकों ने समय रहते बचा लिया। पानी से निकालते ही महिला पानी में ही बेहोश हो गई।नैनीताल की ठंडी सड़क से महिला झील में गिरी। महिला की बाल बाल बची जान। नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड की नैनीझील में एक महिला ऊंचाई से गिर गई जिसे नाविकों ने समय रहते बचा लिया। पानी से निकालते ही महिला पानी में ही बेहोश हो गई।
नैनीताल की ठंडी सड़क से महिला झील में गिरी। महिला की बाल बाल बची जान। नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास से महिला झील में गिर गई। महिला के झील में गिरते ही पास में पर्यटक बोटिंग का आनंद उठा रहे थे और उस पल को वीडियो में कैद कर रहे थे। उसी दौरान वीडियो बना रहे पर्यटक ने महिला को ठंडी सड़क से नीचे झील में गिरता देखा। पर्यटक और नाविक तुरंत ही महिला की मदद के लिए आगे बड़े। तुरंत ही नाविक बोट लेकर महिला के पास पहुंचा और पतवार का सहारा देकर उसकी जान बचाई। ये पूरी घटना पर्यटक के कैमरे में कैद हो गई। घटना का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts