बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग के कई सीनियर अफसरों के तबादले, देखे लिस्ट

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में अफसरों के बंपर तबादले हुए हैं। सरकार ने कई सीनियर अफसरों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया है। 

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अफसरों को भी इधर से उधर किया है। 

जानिए किसको भेजा कहां: 

  1. अपर शिक्षा निदेशक नीता तिवारी को अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी दी।
  2. अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड बनाया।
  3. अपर शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को अपर शिक्षा निदेशक सीमैट उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी 
  4. अपर शिक्षा निदेशक ललित मोहन चमोला को अपर शिक्षा निदेशक महानिदेशालय विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी।
  5. षष्टी बल्लभ जोशी को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी दी।
  6. संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश चंद्र गौड़ को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी दी।
  7. संयुक्त शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी को अपर सचिव उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बनाया।
  8. संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज को संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी।
  9. संयुक्त निदेशक शिवप्रसाद सेमवाल को मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया।
  10. हेमलता भट्ट को मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी।
  11. जगमोहन सोनी को मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी दी गईं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts