अपडेट: अभी तो बारिश शुरु हुई हैं,अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है लगातार भारी बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त सा होने लगा है। लेकिन अभी तो मात्र बारिश की शुरुआत है। मौसम विभाग के अनुसार,अगले 4 दिन के लिए प्रदेश भर में भारी बारिश होगी जिसको लेकर अलर्ट जारी किया हैं। उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में […]

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है लगातार भारी बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त सा होने लगा है। लेकिन अभी तो मात्र बारिश की शुरुआत है।

मौसम विभाग के अनुसार,अगले 4 दिन के लिए प्रदेश भर में भारी बारिश होगी जिसको लेकर अलर्ट जारी किया हैं।

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts