मौसम अपडेट: देहरादून समेत इन 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट

उत्तराखंड में अगले दो दिन मानसून की एक्टिविटी तेज होने की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में एक बार फिर से शुक्रवार यानी आज मानसून तेजी पकड़ेगा। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश […]

उत्तराखंड में अगले दो दिन मानसून की एक्टिविटी तेज होने की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राज्य में एक बार फिर से शुक्रवार यानी आज मानसून तेजी पकड़ेगा। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में आज और कल यानी 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है

विशेषकर राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं शेष जनपदों में भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले एक-दो दिन मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। उन्होंने बताया है कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की आशंका है।

आकाशीय बिजली चमकने एवं तीव्र बौछारों के कई दौर चलने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट तथा 23 और 24 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है।

Also Read This

गुलदार का खूनी हमला: 7 साल की बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा विधायक को घेरा

पौड़ी। रिपोर्ट-जयप्रकाश नोगई  उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार के हमले ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। जिला मुख्यालय से सटे खांडूसैंण क्षेत्र...

दु:खद – केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन में दो शव बरामद,6 की खोज जारी

उत्तरकाशी, 3 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  केदारताल ट्रैक पर प्रतिकूल मौसम और भारी हिमपात के बीच लापता हुए आठ ट्रैकर्स में से दो के शव बरामद...

Related Posts