मौसम अपडेट : आज और कल भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 31 जनवरी और एक फरवरी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  साथ ही दो से पांच फरवरी तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।  मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ मजबूती […]

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 31 जनवरी और एक फरवरी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

साथ ही दो से पांच फरवरी तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ सक्रिय हो रहा है। 31 जनवरी की शाम या रात से उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी से भारी बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी दो दिन अच्छी बारिश होगी। 

दो से पांच फरवरी तक भी 2500 से 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts