बड़ी खबर : इन तीन दिनों में यहां होगी बारिश, बर्फबारी के भी आसार

उत्तराखंड में तीन दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार की संभावना मौसम विभाग ने जताई है l पिछले कई दिनों से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी देखने को मिल रही है। पर्वतीय इलाकों में दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री का आंकड़ा छू रहा है।  फरवरी माह में इस साल बेहद […]

उत्तराखंड में तीन दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार की संभावना मौसम विभाग ने जताई है l

पिछले कई दिनों से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी देखने को मिल रही है। पर्वतीय इलाकों में दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री का आंकड़ा छू रहा है।  फरवरी माह में इस साल बेहद कम बारिश हुई है। फरवरी में पूरे राज्य में औसतन 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो संभावित आंकड़ों 47.5 मिलीमीटर से बेहद कम है।

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उत्तर पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते एक बार फिर 27 फरवरी से एक मार्च तक मैदानों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी।

साथ ही कहीं-कही बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।  2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज के चलते तापमान में कमी होने की संभावना है।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts