वायरल वीडियो: ‘मैं शर्मिंदा हूं, माफ कर दो’ । चोरी कांड के बाद अब वीडियो डिलीट करने की गुहार

देहरादून, उत्तराखंड। हाल ही में देहरादून में चोरी करते हुए पकड़ी गई महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब उसी महिला “छवि” का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भावुक होकर समाज और प्रशासन से माफी मांग रही है। छवि का यह नया वीडियो इंटरनेट पर फिर से वायरल […]

देहरादून, उत्तराखंड।
हाल ही में देहरादून में चोरी करते हुए पकड़ी गई महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब उसी महिला “छवि” का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भावुक होकर समाज और प्रशासन से माफी मांग रही है। छवि का यह नया वीडियो इंटरनेट पर फिर से वायरल हो रहा है।

वीडियो में छवि ने कहा,

“मेरा घर बर्बाद हो गया है, मेरी ससुराल वाले, रिश्तेदार, मोहल्ले के लोग – सब मुझे ताने मार रहे हैं। मेरी ज़िंदगी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण नर्क बन गई है।”

छवि ने आगे कहा कि वह अपनी गलती के लिए शर्मिंदा है और अब एक सामान्य ज़िंदगी जीना चाहती है।

“जिस किसी ने भी मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, मैं हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि कृपया उसे डिलीट कर दें। मैं उस पुलिस मैम से भी माफी मांगती हूं, कृपया मुझे माफ कर दीजिए।”

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटा जनमत

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं बंट गई हैं।

  • एक ओर जहां कुछ लोग महिला की गलती को माफ करने की बात कर रहे हैं और उसकी अपील को मानवीय आधार पर देख रहे हैं।
  • वहीं दूसरी ओर, कई यूज़र्स कानून व्यवस्था और अपराध के खिलाफ सख्ती की मांग कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अगर माफी मांगने से अपराध माफ हो जाए तो कानून का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। जबकि कुछ ने यह भी कहा कि एक महिला की जिंदगी तबाह हो गई है, उसकी गलती को सुधार का मौका मिलना चाहिए।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts