अपराध : चोरी कर महिला को उतारा मौत के घाट..

स्थान किच्छा  रिपोर्ट—– मोo आलिम  किच्छा के पंजाबी मोहल्ले में आभूषण चोरी करने के बाद केयर टेकर ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर महिला की हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपित लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया, दोनों के पास से चोरी किये आभूषणों को भी बरामद किया गया है। […]

स्थान किच्छा

 रिपोर्ट—– मोo आलिम 

किच्छा के पंजाबी मोहल्ले में आभूषण चोरी करने के बाद केयर टेकर ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर महिला की हत्या कर दी ।

पुलिस ने आरोपित लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया, दोनों के पास से चोरी किये आभूषणों को भी बरामद किया गया है।

उधम सिंह नगर के एस.एस.पी मंजूनाथ टीसी ने किच्छा कोतवाली में खुलासा कर बताया कि, विगत दिनों पूर्व वार्ड 14 पंजाबी कॉलोनी निवासी विजयलक्ष्मी का शव संदिग्ध अवस्था में उनके कमरे से बरामद हुआ था ।

जांच के दौरान मामला हत्या का प्रतीत हुआ तो पुलिस टीम ने कई लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू किया ,जांच में सामने आया कि एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड शिवम के साथ मिलकर विजयलक्ष्मी की हत्या की है जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस के अनुसार,अजंली केयर टेकर की भूमिका में काफी समय पहले से बुजुर्ग महिला की देखभाल कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि, वह अक्सर विजयलक्ष्मी के घर अपने बॉयफ्रेंड के साथ आया-जाया करती थी। इस दौरान अजंली को जब अपने घर बनाने के लिये पैसों को जरूरत हुई तो उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ बुजुर्ग के घर से आभूषण चोरी करने की योजना बनाई ।

योजना के तहत दोनों विजयलक्ष्मी के घर पर पहुंच गये उन्होंने बुजुर्ग महिला के सोने के बाद उनके गले से सोने की चेन को निकालना चाह तो वह जाग गयी, इसके बाद चोरी का विरोध करने पर दोनों ने विजयलक्ष्मी की हत्या कर दी और मौके से आभूषण लेकर फरार हो गये। 

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनको न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर ली है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts