अग्निकांड में पांच मवेशियों की मौत, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

नीरज उत्तराखण्डी पुरोला। ब्लाक के कन्ताड़ी गाँव के मटियाणा तोक में आग लगने से एक छानी जल गई। इस अग्निकांड में पांच मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। कंताड़ी गाँव के मटियाणा तोक में बृहस्पतिवार रात्रि 9बजे सुरेश कुमार की छानी में […]

नीरज उत्तराखण्डी

पुरोला। ब्लाक के कन्ताड़ी गाँव के मटियाणा तोक में आग लगने से एक छानी जल गई। इस अग्निकांड में पांच मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।


कंताड़ी गाँव के मटियाणा तोक में बृहस्पतिवार रात्रि 9बजे सुरेश कुमार की छानी में आग लगने से दो बैल,दो बछड़े तथा एक गाय की जलकर मौत हो गई । गाँव के सामने 500मीटर की दूरी स्थित छानी में गाँव से आग दिखाई देने पर ग्रामीण छानी की ओर भागे लेकिन तबतक वहाँ सबकुछ राख हो गया था। गाँव के सामाजिक कार्यकर्ता बिहारी लाल ने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बिहारी लाल ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Also Read This

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

Related Posts