अच्छे दिन: भाजपा विधायक ने पीटा कांग्रेसी प्रधान 

हरिद्वार  भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार जिले झबरेडा सीट से विधायक देशराज कर्णवाल पर झबरेडा के ही एक ग्राम प्रधान ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।  भगतोवाली गांव में कांग्रेस के ग्राम प्रधान धर्म सिंह ने बताया कि झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल क्षेत्रीय दौरे पर आए हुए थे। प्रधान ने […]

हरिद्वार  भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार जिले झबरेडा सीट से विधायक देशराज कर्णवाल पर झबरेडा के ही एक ग्राम प्रधान ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
 भगतोवाली गांव में कांग्रेस के ग्राम प्रधान धर्म सिंह ने बताया कि झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल क्षेत्रीय दौरे पर आए हुए थे। प्रधान ने उनसे विकास कार्यों का जवाब तलब किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। विधायक देशराज कर्णवाल का कहना है कि भगतोवाली गांव में रात्रि प्रवास का उनका कार्यक्रम था। उसी दौरान कांग्रेस के एक ग्राम प्रधान उन पर अनर्गल आरोप लगाते हुए बहस करने लगा।
 विधायक ने हालांकि मारपीट जैसी किसी घटना से इनकार किया है और कहा कि ग्राम प्रधान उन पर राजनीतिक द्वेष के कारण यह आरोप लगा रहा है। यह घटना मंगलवार देर रात की है।
 ग्राम प्रधान ने कई  ग्रामीणों को साथ में ले जाकर थाने में  इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने प्रधान की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts