अच्छे दिन: भाजपा विधायक ने पीटा कांग्रेसी प्रधान 

हरिद्वार  भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार जिले झबरेडा सीट से विधायक देशराज कर्णवाल पर झबरेडा के ही एक ग्राम प्रधान ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
 भगतोवाली गांव में कांग्रेस के ग्राम प्रधान धर्म सिंह ने बताया कि झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल क्षेत्रीय दौरे पर आए हुए थे। प्रधान ने उनसे विकास कार्यों का जवाब तलब किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। विधायक देशराज कर्णवाल का कहना है कि भगतोवाली गांव में रात्रि प्रवास का उनका कार्यक्रम था। उसी दौरान कांग्रेस के एक ग्राम प्रधान उन पर अनर्गल आरोप लगाते हुए बहस करने लगा।
 विधायक ने हालांकि मारपीट जैसी किसी घटना से इनकार किया है और कहा कि ग्राम प्रधान उन पर राजनीतिक द्वेष के कारण यह आरोप लगा रहा है। यह घटना मंगलवार देर रात की है।
 ग्राम प्रधान ने कई  ग्रामीणों को साथ में ले जाकर थाने में  इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने प्रधान की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts