अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

ललित भट्ट अल्मोड़ा। कोसी से ग्वालदम की ओर जा रही एक कार भगतोला के पास अनियंत्रित होकर कोसी नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को कार संख्या यूके04जे ७८६४ कोसी से ग्वालदम जा रही थी। इस दौरान जब वह भगतोला के […]

ललित भट्ट

अल्मोड़ा। कोसी से ग्वालदम की ओर जा रही एक कार भगतोला के पास अनियंत्रित होकर कोसी नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को कार संख्या यूके04जे ७८६४ कोसी से ग्वालदम जा रही थी। इस दौरान जब वह भगतोला के समीप एक चट्टान के पास से गुजर रही थी तो अचानक ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा और वह लुढ़कते हुए गहरी खाई में जा गिरी।


प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि उक्त दुर्घटना की प्रशासन व पुलिस को तत्काल सूचना दी गई, लेकिन घटना के डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी वहां न तो पुलिस पहुंच सकी और न ही १०८ की एंबुलेंस। इस दुर्घटना में परमा उर्फ सुमित (२५) पुत्र जगदीश निवासी उडियारी दियार बिहार तथा कार चालक व गाड़ी मालिक मोई नूर रहमान (३९) की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से छिटकर दोनों कार सवार खड़ी चट्टानों से टकरा गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


घटना के काफी देर बाद सोमेश्वर से कोतवाल संजय गब्र्याल मय पुलिस फोर्स व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने १०८ की गाड़ी उपलब्ध न होने के कारण खुशियों की सवारी भेजी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Also Read This

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

आरोग्य मंदिर में 4 महीने से वेतन ‘लापता’, सचिवालय तक सवाल: टेंडर कंपनियां बदलती रहीं, कर्मचारियों का पेट कौन भरेगा? 

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय / हल्द्वानी हल्द्वानी में कर्मचारियों ने खोली व्यवस्था की परतें—श्रम विभाग से कुमाऊँ कमिश्नर तक गुहार का दावा, फिर भी...

Related Posts