आज की कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

आज दिनाँक 13/6/2018 को सचिवालय में कैबिनेट में लिये गए महत्वपूर्ण फैसले निम्न है-

1-उत्तराखण्ड सचिवालय विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के तकनीकी पदों की सेवा संशोधन नियमावली 2018 प्रख्यापित करने के लिये कैबिनेट ने मोहर लगायी।
2- जनपद चमोली के तहसील जोशीमठ में स्थित श्री बदरीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश राज्य के अतिथियों के उपयोग केे लिए  पर्यटन विभाग के पक्ष में अतिथि गृह निर्माण हेतु 0 .401, भूमि सशुल्क आवंटन किया जाने विषयक पर कैबिनेट ने फैसला लिया।

3- रबी विपणन सत्र 2018-2019 में विकेंद्रीकृत प्रणाली के अंतर्गत मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत गेंहू की खरीद करने पर कैबिनेट ने लिया फैसला।

*4-पुलिस असाधारण पेंशन नियमावली 1961 एवं नियमावली 1975 के नियम– 3 में संशोधन पर कैबिनेट ने निर्णय लिया* ।

*5- मा उच्च न्यायालय में रिट याचिका संख्या 2321,2322/एस एस /2016 शिव प्रसाद शर्मा व अन्य बनाम राज्य व अन्य तथा रिट याचिका संख्या-417 एस एस /2017 बीरेन्द्र रावत व अन्य बनाम राज्य व अन्य के सम्बंध में मा उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा दिनाँक 17/4/2018 को पारित निर्णय के सम्बंध में राज्य में कार्यरत होमगार्ड्स स्वयं सेवकों के मानदेय में वृद्धि पर कैबिनेट ने सहमति दी।*
6-उत्तराखंड परिवहन निगम कार्यशाला ऋषि केश में कंज्यूमर डीजल पम्प स्थापित हेतु भू – उपयोग हेतु परिवर्तन किए जाने पर मंत्रिमंडल ने मोहर लगायी।

7- उत्तराखण्ड खनिज नियमावली 2005 में आंशिक संशोधन करने पर कैबिनेट ने सहमति दी।

8-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018 के आयोजन पर मा मंत्रिमण्डल ने अपनी मोहर लगायीं।

9-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा सेवा संशोधन नियमावली पर कैबिनेट ने सहमति दी।

10- उत्तराखण्ड राज्य में सूक्ष्म एवं लघु उद्धम परिषद नियमावली 2018 के गठन पर कैबिनेट ने दी सहमति

11-उत्तराखण्ड सेवानिवृत्तक लाभ अधिनियम 2018 के संशोधन किये जाने पर बनी सहमति

12- गढ़ी कैंट देहरादून में पांच सितारा होटल एवं कन्वेंशन सेन्टर निर्माण हेतु निवेशक से सक्सेज फीस एवं लाइसेंस फीस के रूप में प्राप्त धन राशि को वापस किये जाने को लेकर कैबिनेट ने मोहर लगायी।

13- डिस्ट्रिक्टस 13 डेस्टिनेशन के अंतर्गत जनपद चमोली में थीम आधारित एक नवीन डेस्टिनेशन विकसित किये जाने को लेकर स्थान के चयन पर दी मा मंत्रिमण्डल ने दी सहमति।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts