आल वैदर रोड पर बड़ा हादसा, मलबे में दबने से कई मरे

जगदम्बा कोठारी रुद्रप्रयाग। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर बड़ा हादसा हो गया। अगस्त्यमुनि-गौरीकुंड मोटरमार्ग पर भीरी और बांसबाड़ा के बीच अचानक भारी चट्टान गिर गया, जिससे राजमार्ग चौड़ीकरण के काम पर लगे लगभग एक दर्जन मजदूर और यात्री मलबे में दब गए। रेस्क्यू में मलबे से अभी तक 7 शवों को […]

जगदम्बा कोठारी
रुद्रप्रयाग। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर बड़ा हादसा हो गया। अगस्त्यमुनि-गौरीकुंड मोटरमार्ग पर भीरी और बांसबाड़ा के बीच अचानक भारी चट्टान गिर गया, जिससे राजमार्ग चौड़ीकरण के काम पर लगे लगभग एक दर्जन मजदूर और यात्री मलबे में दब गए।
रेस्क्यू में मलबे से अभी तक 7 शवों को निकाला जा चुका है, जबकि कई और लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना जताई जा रही है। जनपद का आपदा प्रबंधन तंत्र राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। जेसीबी मशीन भी मलबे में पूरी तरह दब गई है।

Also Read This

घास काट रही महिला पर भालू का हमला, पैर चबा डाला;बमुश्किल बची जान

पिथौरागढ़: बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में...

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा-सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार । जानिए मामला

हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली, आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कार्रवाई; दरोगा और कांस्टेबल निलंबित रुद्रपुर: शिमला में...

Related Posts