एक्सक्लूसिव :अब दून में छात्रा से दुराचार। अभियुक्त गिरफ्तार

  देहरादून में कल एक ओर उत्तरकाशी में रेप और निर्मम हत्या का खुलासा करके पूरे राज्य की पुलिस के साथ  सरकार भी अपनी पीठ थपथपा रही थी, वहीं देहरादून में की एक 14 वर्षीय बालिका पड़ोस में रहने वाले सूरज पुत्र तिलकराज के हवस की शिकार हो गई।  एमकेपी इंटर कॉलेज में 10वीं की […]

 

देहरादून में कल एक ओर उत्तरकाशी में रेप और निर्मम हत्या का खुलासा करके पूरे राज्य की पुलिस के साथ  सरकार भी अपनी पीठ थपथपा रही थी, वहीं देहरादून में की एक 14 वर्षीय बालिका पड़ोस में रहने वाले सूरज पुत्र तिलकराज के हवस की शिकार हो गई।
 एमकेपी इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा को उसका पड़ोसी 23 वर्षीय सूरज बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और दोपहर को उसके साथ दुराचार किया।
 जब लड़की काफी देर तक घर नहीं आई तो उसके पिता रमेश राम ने उसकी खोज कराई और लड़की पड़ोस में रहने वाली सूरज के कमरे में मिल गई।
 लड़की ने बताया कि सूरज उसे बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया था। रमेश राम ने अभियुक्त की शिकायत लक्खीबाग चौकी में कर दी। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 और 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करके जांच आरंभ कर दी।
 पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सूरज ने उस को बहला-फुसलाकर यौन संबंध बनाए।
 जिस पर 23 वर्षीय सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया और आज न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts