एक्सक्लूसिव ऑडियो: उधारी के बदले नेता जी ने मांगा औरत का जिस्म !!

ऋषिकेश में आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश कोठारी के दो ऑडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिस में नेताजी उधार दिए रुपयों के बदले एक औरत से संबंध स्थापित करने का दबाव बना रहे हैं। देखिए वीडियो 1 https://youtu.be/PxfGa5fU9XA   आॅडियो मे दिनेश कोठारी बार-बार बोल रहे हैं कि औरत उनका “काम कर […]

ऋषिकेश में आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश कोठारी के दो ऑडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिस में नेताजी उधार दिए रुपयों के बदले एक औरत से संबंध स्थापित करने का दबाव बना रहे हैं।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/PxfGa5fU9XA

 

आॅडियो मे दिनेश कोठारी बार-बार बोल रहे हैं कि औरत उनका “काम कर दे।”

इस ऑडियो में यह भी पता चल रहा है कि दिनेश कोठारी औरत के घर पर जाकर उससे संबंध स्थापित करने के लिए मजबूर करके आए हैं।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/6M1CRCcrH08

एक ऑडियो में युवती को साफ कहते हुए सुना जा सकता है कि वह कुछ चेक के बदले अपना जिस्म सौंपने को मजबूर की जा रही है, जिसके लिए वह इच्छुक नहीं है।

हालांकि वह इसलिए लेनदेन में रुपयों के बदले संबंध स्थापित करने के लिए बाद में तैयार हो जाती है। युवती के पति ने ऋषिकेश थाने में पुलिस को नेता के खिलाफ तहरीर दी है कि वह शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए दबाव डलवा रहा है।

युवती के पति ने पुलिस से अपनी सुरक्षा मांगी है ताकि कोई अप्रिय घटना न घट जाए।

तहरीर में युवती ने बताया है कि 30 सितंबर को जब उसके पति घर से बाहर थे तो दिनेश कोठारी उनके घर आए और जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगे। जब वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने बच्चे को किडनैप करने की धमकी दी।

इस ऑडियो  के विषय में जब पर्वतजन ने दिनेश कोठारी तथा शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर कई बार फोन किया तो दिनेश कोठारी ने प्रत्येक बार फोन काट दिया तथा शिकायतकर्ता ने फोन ही नहीं उठाया। यदि संपर्क स्थापित होता है तो उनकी बात भी रिपोर्ट में अपडेट कर दी जाएगी।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts