एक्सक्लूसिव: विधान सभा खाने मे कॉकरोच ! अध्यक्ष ने बिठाई जांच

उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन खाने में कॉकरोच मिलने से हड़कंपपत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल से की शिकायत, मामले की जांच के आदेश ! देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन खाने में काॅकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। मामला विधानसभा अध्यक्ष के सामने आया तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और […]

उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन खाने में कॉकरोच मिलने से हड़कंप
पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल से की शिकायत, मामले की जांच के आदेश ! 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन खाने में काॅकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। मामला विधानसभा अध्यक्ष के सामने आया तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और सचिव विधानसभा से पूरे मामले की जांच के लिए कहा।

https://youtu.be/RuCFOWdEodc

आपको बता दें कि यह भोजन विधानसभा मीडिया विभाग द्वारा पत्रकार साथियों को उपलब्ध कराया जाता है। भोजन जिस डिब्बे में पैक रहता है उस पर देहरादून के प्रतिष्ठित राजपुर रोड़ कुमार बैजिटेरियन का नाम अंकित रहता है। 
रोज की भांति आज भी सत्र में भोजन अवकाश के समय पत्रकार भोजन कर रहे थे। तभी खाना खा रहे टीवी मीडिया के एक पत्रकार साथी की सब्जी में काॅकरोच निकल आया। जिससे खाना खा रहे तमाम पत्रकार साथियों ने खाना छोड़ दिया। खाने में काॅकरोच मिलने से नाराज पत्रकार साथियों ने इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल से की। विधानसभा अध्यक्ष ने सचिव विधानसभा को मौके पर बुलाया और सब्जी की कटोरी देते हुए जिसमें काॅकरोच मिला था, जांच की बात कही। पत्रकार साथियों से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह गंभीर लापरवाही है। विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकार साथियों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं खाने में काॅकरोच मिलने से समूचे विभाग में हडंकप मच गया।

Also Read This

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

बड़ी खबर : यूको बैंक पर उपभोक्ता आयोग सख्त । गोल्ड लोन में गिरवी रखे गहने लौटाने का आदेश

गोल्ड लोन को गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश जिला उपभोक्ता आयोग उधमसिंह नगर ने दिया यूको बैंक को...

Related Posts