एक्सक्लूसिव वीडियो: बारात छोड़ कर मतदान करने पहुँचा दूल्हा

कमल जगाती, नैनीताल चुनाव के दौरान अपना फर्ज और जिम्मेदारी कैसे निभाई जाती ये उत्तराखण्ड के भीमताल में बारात छोड़कर मतदान करने पहुंचे दूल्हे अभिषेक ने दिखा दिया है। अभिषेक के इस कदम की हर जगह सराहना हो रही है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/17sOe80GGvk नैनीताल जिले के भीमताल में भीमताल निवासी अभिषेक की आज शादी है। […]

कमल जगाती, नैनीताल

चुनाव के दौरान अपना फर्ज और जिम्मेदारी कैसे निभाई जाती ये उत्तराखण्ड के भीमताल में बारात छोड़कर मतदान करने पहुंचे दूल्हे अभिषेक ने दिखा दिया है। अभिषेक के इस कदम की हर जगह सराहना हो रही है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/17sOe80GGvk

नैनीताल जिले के भीमताल में भीमताल निवासी अभिषेक की आज शादी है। उत्तराखण्ड में आज निकाय चुनाव भी हो रहे हैं । घरवालों ने प्रशासन से सभी जरूरी अनुमतियाँ ले रखी थी। अभिषेक की बारात मुरादाबाद जानी थी लेकिन आज ही चुनाव होने से मतदान भी उतना ही जरूरी था। भीमताल से मुरादाबाद का रास्ता लगभग चार घंटे का है, बावजूद इसके अभिषेक पहले वोट डालने पहुँच गया । अभिषेक को डाँठ मतदान केंद्र में दूल्हे के रूप में देखकर वहां मौजूद प्रत्याशी और मतदाता उत्साहित हो गए और उन्होंने उसके साथ फोटो भी खिंचाया। अभिषेक की बारात शाम को मतदान के बाद मुरादाबाद के लिए विदा हो गई, लेकिन वो मतदान के रोज(दिन)को छुट्टी समझने वालों के लिए एक अच्छा संदेश दे गया।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts