एक्सक्लूसिव वीडियो: भाजपा विधायक ने बरसाई गालियाँ

कमल जगाती, नैनीताल नहीं रुक रहा विधायक का दुराचरण, गालीगलौच कर डाली । गाली गलौच के आदी विधायक की जुबान पर एक बार फिर सार्वजनिक रूप से चुनाव पोलिंग बूथ पर गाली आ गई । देखिए वीडियो  https://youtu.be/8jUUkxXI24U        उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से भाजपा के चर्चित विधायक राजकुमार ठुकराल का […]

कमल जगाती, नैनीताल
नहीं रुक रहा विधायक का दुराचरण, गालीगलौच कर डाली ।
गाली गलौच के आदी विधायक की जुबान पर एक बार फिर सार्वजनिक रूप से चुनाव पोलिंग बूथ पर गाली आ गई ।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/8jUUkxXI24U

       उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से भाजपा के चर्चित विधायक राजकुमार ठुकराल का एक बार फिर गाली गलौज करते हुए वीडियो सामने आया है। मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प के वार्ड संख्या 2 के पोलिंग बूथ का है। जहां विधायक ठुकराल ने वार्ड संख्या 2 से कोंग्रेस के प्रत्याशी मोनू निषाद को भद्दी और शर्मनाक गालियां दीं। जानकारी के मुताबिक विधायक ठुकराल पोलिंग बंद होने के बाद पोलिंग बूथ के अंदर प्रवेश करना चाहते थे। इस बात का वहां मौजूद वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस के प्रत्याशी मोनू निषाद ने विरोध किया। विरोध के चलते पुलिस प्रशासन ने विधायक को पोलिंग बूथ में प्रवेश नहीं करने दिया। प्रवेश नहीं मिलने पर विधायक जी भड़क उठे और कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी मोनू निषाद को भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। मौके पर उपस्थित लोगों में विधायक के प्रति भारी आक्रोश दिखाई दिया। इस संबंध में मोनू निषाद ने थाना ट्रांजिट कैम्प में लिखित शिकायत दे दी है। इससे पहले भी विधायक कई मामलों में अपनी दबंग हरकतों के कारण फजीहत झेल चुके हैं।

Also Read This

Gold-Silver Price Today: सोना गिरा, चांदी चढ़ी; जानिए MCX का ताजा भाव

MCX Market Update: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार, 23 सितंबर 2026 को सोने और चांदी के वायदा भाव में हलचल देखने को मिली।...

क्राइम(साइबर ठगी): न मिला इनाम, न मिली कार। 1.50 करोड़ रुपये भी गवाएं

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़...

Related Posts