एक्सक्लूसिव वीडियो: भाजपा पार्षद शराब तस्कर ! विधायकी भी लड़ चुका

भूपेंद्र कुमार, देहरादून  देहरादून के आबकारी विभाग को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। कई विधायकों के खासमखास और उन्हें चुनाव में शराब उपलब्ध कराने वाला भाजपा पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई के गोदाम से आज भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां पकड़ी गई। देखिए वीडियो  https://youtu.be/pV17flckR2g देहरादून के चुख्खू मोहल्ले से आबकारी […]

भूपेंद्र कुमार, देहरादून 
देहरादून के आबकारी विभाग को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। कई विधायकों के खासमखास और उन्हें चुनाव में शराब उपलब्ध कराने वाला भाजपा पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई के गोदाम से आज भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां पकड़ी गई।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/pV17flckR2g

देहरादून के चुख्खू मोहल्ले से आबकारी विभाग की टीम में एक मुखबिर की सूचना पर रेड डाली और 200 पेटी अवैध शराब बरामद कर ली।

 पहले तो अजय सोनकर उर्फ घोंचू मौके पर आकर आबकारी अधिकारियों को पहुंच का रुआब दिखाते हुए धमकाने लगा किंतु जब आबकारी विभाग ने गोदाम के अंदर जाकर शराब की पेटियां बरामद कर दी तो फिर घोंचू भाग खड़ा हुआ।
 पार्षद घोंचू ने सूअर के बाड़े में एक तहखाना बनाकर उसमें  शराब का गोदाम बना रखा था। पुलिस ने इस तहखाने से 20 पेटियां रॉयल स्टैग तथा अन्य अंगेजी तथा  बिना होलोग्राम वाली शराब भी बरामद की।साथ ही 250 पेटियां कच्ची शराब भी बरामद हुई।
अब तक बरामद शराब लगभग ₹बारह लाख की बताई जा रही है। घोंचू की शराब पकड़े जाते ही उसे छुड़ाने के लिए तमाम विधायकों और पहुंच वाले लोगों के फोन भी बजने लगे थे किंतु आबकारी विभाग तथा प्रवर्तन विभाग की टीम ने दबाव में न आते हुए यह कार्यवाही कर दी।
 जिला आबकारी अधिकारी मनोज उपाध्याय का कहना है कि मुखबिर की सटीक सूचना पर यह रेड मारी गई थी।
चलाता था अवैध बार
 घोंचू पार्षद ने इलाके में खुलेआम अवैध बार बना रखी थी तथा खुले आम लोगों को अवैध ढंग से शराब पिलाता था। किंतु पुलिस ने कभी इस पर कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं की। अजय सोनकर चुनाव के टाइम पर नेताओं के कहने पर अवैध शराब मतदाताओं को पहुंचाने का भी कार्य करता था।
 अपने इलाके में यह खुलेआम देहरादून का सबसे बड़ा तस्कर है, लेकिन पुलिस ने कभी इस पर हाथ डालने की जरूरत नहीं की। जिस तरह से इसको छुड़ाने के लिए बड़े-बड़े प्रभावशाली नेताओं के फोन पुलिस तथा आबकारी विभाग को आ रहे हैं, उससे देखना यह है कि इस पर क्या कार्यवाही हो सकती है !

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts