एक्सक्लूसिव वीडियो : रानीखेत मे भारत के साथ अमेरिका का सैन्य अभ्यास शुरू

कमल जगाती, नैनीताल

देश रक्षा में हौसले और तकनीक का एक अनोखा गठजोड़ उत्तराखण्ड के चौबटिया में देखने को मिला। यहां तकनीक के क्षेत्र में विश्व गुरु कहे जाने वाले अमेरिका और हिम्मत के लिए दाद दिए जाने वाले हिंदुस्तान ने एक साथ आतंकवाद पर रोकथाम के लिए अपने अनुभव साझा किए।

देखिए वीडियो

भारत और अमेरिका के बीच आज संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच लगभग 350 अमेरिकी सैनिकों ने इतने ही भारतीय सैनिकों के साथ चौबटिया नामक ट्रेनिंग सेंटर में आपस मे तकनीक को साझा किया। हिंदुस्तान के बाद आतंकवाद से जूझते अमेरिका ने काउंटर आतंकवाद और काउंटर विद्रोह की थीम पर युद्धाभ्यास शुरू किया।
इंडो – यू.एस.संयुक्त सैन्य अभ्यास 2018 का आयोजन अल्मोड़ा जिले के रानीखेत(चौबटिया)स्थित गरुड़ ग्राउंड में आज से 29 सितम्बर तक किया जा रहा है। इसमें भारत और यू.एस.रक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण युद्धाभ्यास का यह 14वां संस्करण है, जिसे सैन्य अभ्यास दोनों देशों द्वारा वैकल्पिक रूप से मेहमान नवाजी किया गया है। यू एस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने यहां आकर काफी कुछ सीखना है।
यू.एस.की महिला फौजी अधिकारी का कहना है कि हिंदुस्तान को आतंकवाद पर बहुत अनुभव है और अमेरिका को यहां से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इसके अलावा हिंदुस्तान के फौजियों का कहना है कि हमारा देश पीस के समय सबसे बड़ा योगदान देता है। हम अमेरिका से तकनीक और हथियारों के बारे में सीख रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts