एक्सक्लूसिव वीडियो:रस्सी के सहारे पार कर रहे पहाड़ी रास्ते

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड और चीन से लगी सीमा क्षेत्र में रस्सी से चढ़कर पाहाड़ो तक पहुंचने की इन तस्वीरों को देखकर आप सोच रहे होंगे कि ये कड़ी एन.एस.जी.कमांडो ट्रेनिंग का हिस्सा है । हम आपको यहां पर टोकेंगे, ये किसी ट्रेनिंग का नहीं बल्कि सीमांत व्यास वैली के लोग मजबूरी में अपने घर […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड और चीन से लगी सीमा क्षेत्र में रस्सी से चढ़कर पाहाड़ो तक पहुंचने की इन तस्वीरों को देखकर आप सोच रहे होंगे कि ये कड़ी एन.एस.जी.कमांडो ट्रेनिंग का हिस्सा है । हम आपको यहां पर टोकेंगे, ये किसी ट्रेनिंग का नहीं बल्कि सीमांत व्यास वैली के लोग मजबूरी में अपने घर का रास्ता तय कर रहे हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/qfmBPZizN_s

दूसरे वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि इन फिसलन भरे पत्थरों को किस तरह से सावधानी से पकड़कर ये महिलाएं अपना रास्ता तय कर रही हैं।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/0kb11hYgNN4

उत्तराखण्ड में आसमानी आफत के बाद पिथौरागढ़ के व्यास घाटी के लोगों की जिंदगी मुश्किल भरी हो गई है। इस क्षेत्र में 50 दिन से अधिक समय आपदा को हो गया है लेकिन स्थानीय लोगों को इसी तरह अपने काम पर आना जाना पड़ रहा है। हजारों की आबादी आज भी इसी तरह जान हथेली में लेकर आवाजाही करने को मजबूर है । इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कैसे लोग एक रस्सी के सहारे खतरनाक खड़ी पहाड़ी पर चढ़ रहे हैं। अगर इनका हाथ छूटा तो ये शायद बच ना सकें, क्योंकि नीचे उफनती काली नदी है । ये जिस रास्ते को पार कर रहे हैं वहां हर कदम मे मौत खड़ी है। ये तस्वीरें चीन सीमा से सटे नजंग और मालपा के बीच की हैं । बगल में खतरनाक रूप वाली काली नदी है। यहां के लोगों की जिंदगी हर पल मौत से जूझती है, जरा सी चूक होने पर काली नदी में समाने का खतरा बना रहता है। इस इलाके के करीब दर्जन भर गाँव ऐसे ही आवाजाही करने को आज भी मजबूर हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts