एक्सक्लूसिव: शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून।

सुबह 12:00 बजे पहुंचा जौली ग्रांट एयरपोर्ट
जम्मू से सेना के विशेष विमान से पहुंचा जौली ग्रांट एयरपोर्ट। जोलीग्रांट एयरपोर्ट से सेना के हेलीकाप्टर से देहरादून ले जाया गया शहीद का शव।

सैनिक सम्मान के साथ मिलट्री हॉस्पिटल देहरादून ले जाया गया पार्थिव शरीर।

आज दोपहर से कल सुबह 9:00 बजे तक मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में ही रखा जाएगा पार्थिव शरीर।

सोमवार सुबह 9:00 बजे पार्थिव शरीर को सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ लाया जाएगा शहीद के देहरादून स्थित घर।

सोमवार को शहीद के बड़े भाई के पहुँचने पर होगा अन्तिम संस्कार।

शहीद के परिजनों को ढांढस बढ़ाने और हौसला देने के लिए उनके देहरादून स्थित घर पर कल से ही विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों और परिचितों का तांता लगा हुआ है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts