एक्सक्लूसिव सीसीटीवी: कुत्ते से चोर-पुलिस खेल रहा गुलदार। गायों को दौड़ाया

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड के बागेश्वर में शहर के बीच स्थित बाजार में सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ एक गुलदार जो ना केवल 7 गायों को भगा रहा है बल्कि एक कुत्ते के साथ भी चोर पुलिस खेल रहा है। बागेश्वर नगर को तेंदुए के आतंक से जल्द निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है। नगर और […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड के बागेश्वर में शहर के बीच स्थित बाजार में सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ एक गुलदार जो ना केवल 7 गायों को भगा रहा है बल्कि एक कुत्ते के साथ भी चोर पुलिस खेल रहा है।
बागेश्वर नगर को तेंदुए के आतंक से जल्द निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है। नगर और आसपास के गांवों में आए दिन तेंदुआ आ धमक रहा है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/-un_R5NKDu8

बीती रात लगभग 11 बजे, एक तेंदुआ नगर के बीचों बीच आ गया। प्रसिद्द बागनाथ मंदिर के आगे की गली में वह काफी देर तक चहलकदमी करता रहा। उसकी सभी हरकतें वहां लगे सी.सी.टी.वी.में कैद हो गई। तेंदुआ कभी वहां मौजूद सात गायों के पीछे दौड़ता दिखा तो कभी एक सफ़ीद कुत्ते के साथ खेलते हुए पीछे पीछे चक्कर लगाता दिखा। वह बाजार की गलियों में काफी देर तक घूमता रहा जो अलग अलग कैमरों में कैद हो गया। सरेआम तेंदुए के बीच बाजार में धमकने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने पर लोगों ने विभाग के प्रति भी आक्रोश जताया है।
नगर वासियों का मानना है कि नगर सहित आसपास के क्षेत्र में करीब एक दर्जन गुलदारों का झुंड मौजूद है, जो समय-समय पर नगर में धमक जाते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन और वन विभाग एक गुलदार को मारकर आराम से बैठा है, जबकि नगर के लोगों पर अभी तक खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर में ही जब लोगों की जान सुरक्षित नहीं रहेगी तो विभाग गांवों में लोगों की गुलदार से कितनी सुरक्षा कर पाएगा, ये सोचने वाली बात है।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

Related Posts