एक्सक्लूसिव :सीसीटीवी मे मोबाइल चोर। पुलिस ने गुमशुदा मे लिखी रिपोर्ट

नई टिहरी शहर के बौराड़ी स्थित ओपन मार्केट की शिवम बेकरी में एक चोर ने सामने सामने दुकान मालिक का फोन चोरी कर दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देखिए वीडियो  https://youtu.be/5VP7Ci4j6TA दुकान की मालकिन मीना शाह द्वारा जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज होने […]

नई टिहरी शहर के बौराड़ी स्थित ओपन मार्केट की शिवम बेकरी में एक चोर ने सामने सामने दुकान मालिक का फोन चोरी कर दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/5VP7Ci4j6TA

दुकान की मालकिन मीना शाह द्वारा जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद चोरी की रिपोर्ट की बजाय मोबाइल खोने की रिपोर्ट लिखवा दी।

दुकानदार को बताया गया चोरी की रिपोर्ट दिखाने से उन्हें बार-बार थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे, इसलिए मोबाइल खोने की रिपोर्ट लिखवा दो। दुकानदार नई थी, पुलिस की कहानी के अनुसार रिपोर्ट लिखवा दी और अब सिर पीट रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि जब चोर सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है तो पुलिस को चोरी की रिपोर्ट लिखने में क्या आप आपत्ति थी ! दुकान मालिक ने अब एक और रिपोर्ट तैयार की है जिसमें चोरी की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया है। देखना है कि उत्तराखंड मित्र पुलिस अब क्या रुख अख्तियार करती है !

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts