एक्सक्लूसिव: हाईकोर्ट वकील करगेती फरार। कुर्की की तैयारी।

एससी एसटी आयोग के सचिव गीताराम नौटियाल को फेसबुक पर अभद्र शब्द लिखने तथा हाई कोर्ट को गलत शपथ-पत्र से गुमराह करने वाले हाई कोर्ट अधिवक्ता चंद्रशेखर करगेती के हल्द्वानी स्थित घर पर आज देहरादून पुलिस ने दबिश दी तो वह फ़रार मिला।

करगेती के घर पुलिस की दबिश

 पुलिस करगेती के हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित घर फूल चौड़ गई थी। वहां पर उनके परिजनों ने बताया कि करगेती कुछ दिन से वहां नहीं है तथा घर वालों ने उसके बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। करगेती का फेसबुक अकाउंट भी 16 अगस्त से अपडेट नहीं हुआ है।
 पुलिस करगेती के सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए हैं।  पुलिस अब कोर्ट से उसकी कुर्की करवाने की कार्यवाही शुरू करने जा रही है। पुलिस ने चंद्रशेखर करगेती के फोन सर्विलांस पर लगवाए तो उसकी लोकेशन कार्बेट के ढिकुली के आसपास मिली।जब पुलिस गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंची तो तब तक  करगेती वहां से निकल चुका था। इसके बाद करगेती ने अपना मोबाइल बंद कर दिया, जिससे आगे की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी।
  सूत्रों के अनुसार करगेती अपनी गिरफ्तारी से बचने तथा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है।
जिला न्यायाधीश द्वारा जारी गैरजमानती वारंट
सुप्रीम कोर्ट में गीताराम नौटियाल ने पहले से ही कैवियट लगा रखी है। ऐसे में करगेती को वहां से राहत मिलना मुश्किल माना जा रहा है।
फिलहाल करगेती अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी हाथ पांव मार रहा है, वहीं दूसरी ओर करगेती की झूठी शिकायतों से परेशान कई अन्य अधिकारी भी इस कार्यवाही के बाद राहत महसूस कर रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts