कमरे में फांसी लगा कर दी जान

गिरीश गैरोला लंबगांव: प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव -विजपुर- पनियाला मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य देख रहे साइड इंजीनियर ने लगायी फांसी। लंबगांव: प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव विजपुर पनियाल मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य देख रहे साइड इंचार्ज ने बीती शनिवार रात्रि को फांसी लगाकर जान दे दी। फ़िलहाल आत्महत्या का कोई कारण पता […]

गिरीश गैरोला

लंबगांव: प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव -विजपुर- पनियाला मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य देख रहे साइड इंजीनियर ने लगायी फांसी।

लंबगांव: प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव विजपुर पनियाल मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य देख रहे साइड इंचार्ज ने बीती शनिवार रात्रि को फांसी लगाकर जान दे दी। फ़िलहाल आत्महत्या का कोई कारण पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगो की माने तो मृतक  स्वाभाव से मिलनसार था और सभी लोगो से उसके अच्छे सम्बन्ध थे। सम्भवतया किसी घरेलु तनाव के चलते डिप्रेसन के शिकार होकर मृतक ने  ऐसा कदम उठाया होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश मैठाणी पुत्र शिवचरण मैठाणी उम्र 28 वर्ष निवासी कोठारी मोहल्ला अपर जौलीग्रान्ट देहरादून लंबगांव-विजपुर पनियाल मोटर मार्ग पर हो डामरीकरण कार्य में ठेकेदार भास्कारनन्द गैराला के साथ साइड इंचार्ज था। नरेश मैठाणी ने पनियालगांव में दुर्गादत्त पैन्यूली के मकान पर किराये पर रहता था। बीती शनिवार करीब साढे नौ बजे नरेश मैठाणी लेबर के साथ खाना खाकर जब पनियाला अपने कमरे मे चले गया। सुबह करीब 8 बजे उनका फोन नहीं उठा तो मकान मालिक ने उसे जगाने का प्रयास किया। मकान मालिक द्वारा दरवाजा जोर-जोर खटखटाने पर दरवाजे की कुंडी अचानक खुल गयी।

मकान मालिक ने देखा कि नरेश ने कमरे मे फांसी पर लटका है। जिसकी सूचना ग्राम मकान मालिक ने थाना लंबगांव एवं परिजनों को दी। घटना स्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts