कमरे में फांसी लगा कर दी जान

गिरीश गैरोला

लंबगांव: प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव -विजपुर- पनियाला मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य देख रहे साइड इंजीनियर ने लगायी फांसी।

लंबगांव: प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव विजपुर पनियाल मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य देख रहे साइड इंचार्ज ने बीती शनिवार रात्रि को फांसी लगाकर जान दे दी। फ़िलहाल आत्महत्या का कोई कारण पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगो की माने तो मृतक  स्वाभाव से मिलनसार था और सभी लोगो से उसके अच्छे सम्बन्ध थे। सम्भवतया किसी घरेलु तनाव के चलते डिप्रेसन के शिकार होकर मृतक ने  ऐसा कदम उठाया होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश मैठाणी पुत्र शिवचरण मैठाणी उम्र 28 वर्ष निवासी कोठारी मोहल्ला अपर जौलीग्रान्ट देहरादून लंबगांव-विजपुर पनियाल मोटर मार्ग पर हो डामरीकरण कार्य में ठेकेदार भास्कारनन्द गैराला के साथ साइड इंचार्ज था। नरेश मैठाणी ने पनियालगांव में दुर्गादत्त पैन्यूली के मकान पर किराये पर रहता था। बीती शनिवार करीब साढे नौ बजे नरेश मैठाणी लेबर के साथ खाना खाकर जब पनियाला अपने कमरे मे चले गया। सुबह करीब 8 बजे उनका फोन नहीं उठा तो मकान मालिक ने उसे जगाने का प्रयास किया। मकान मालिक द्वारा दरवाजा जोर-जोर खटखटाने पर दरवाजे की कुंडी अचानक खुल गयी।

मकान मालिक ने देखा कि नरेश ने कमरे मे फांसी पर लटका है। जिसकी सूचना ग्राम मकान मालिक ने थाना लंबगांव एवं परिजनों को दी। घटना स्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts