खबर का असर: प्रशासन ने दिये स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश

नीरज उत्तराखंडी पुरोला। भूकम्प तथा आपदा के लिहाज से अति संवेदनशील केन्द्र मोरी ब्लाक के  मोरी -सांकरी रोड़ के फफराला स्लिप जोन में कम्पनी के बेखौफ़ ठेकेदार द्वारा भारी मशीनों से बड़ी तादाद में अवैध खनन किये जाने की खबर पर्वतजन न्यूज़ पोर्टल में उजागर होने के बाद  तहसील  प्रशासन हरकत में आया है। आनन-फानन में  […]

नीरज उत्तराखंडी
पुरोला। भूकम्प तथा आपदा के लिहाज से अति संवेदनशील केन्द्र मोरी ब्लाक के  मोरी -सांकरी रोड़ के फफराला स्लिप जोन में कम्पनी के बेखौफ़ ठेकेदार द्वारा भारी मशीनों से बड़ी तादाद में अवैध खनन किये जाने की खबर पर्वतजन न्यूज़ पोर्टल में उजागर होने के बाद  तहसील  प्रशासन हरकत में आया है। आनन-फानन में  उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा के निर्देश पर तहसीलदार मोरी माधो राम शर्मा ने राजस्व उपनिरीक्षक नेटवाड़ सुख वीर सिंह  असवाल को अविलंब मौका जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा तथा वस्तु स्थिति से अवगत  करवाने के आदेश दिये। जिससे  निर्माण एजेंसी के ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।
बताते चलें कि पर्वतजन ने निर्माण की आड़ में अवैध खनन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी जिसमें अवगत करवाया गया था कि  कम्पनी  तो अपना स्वार्थ साध कर चली जायेंगी लेकिन  बरसात के  सीजन में  अवैध खनन से भू ध्साव और भूस्खलन जैसी आपदा को जो न्योता दिया जा रहा है। उसका खामियाजा स्थानीय जनता को ही  भुगतान होगा । भविष्य में  आपदा को दी जा  रही खुली  दावत से स्थानीय जनता  को जूझना  पडेगा ।
के बेखौफ़ ठेकेदार द्वारा भारी मशीनों से बड़ी तादाद में अवैध खनन किया जा रहा है। खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन  ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये है । पाठकों  बताते चलें कि पर्वतजन  समय-समय पर  जन हित की खबरों को  प्रमुखता से उजागर करता रहा है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts