गंगोत्री हाईवे पर सड़क हादसा

टिहरी जिले के अंतर्गत उत्तरकाशी से चंबा आ रहा एक Max वाहन संख्या UK 10 टीए 0331 गहरी खाई में जा गिरा।

 इसमें सवार कुल 10 यात्रियों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 8 घायल हो गए।
मृतकों मे से एक लीला देवी बिष्ट, ग्राम चिन्याली ,पट्टी बिष्ट,उत्तरकाशी अपने भाई श्री पुंडीर ग्राम सुयटा(चम्बा) राखी पहनाने जा रही थीं।  कमांद से 7 किलोमीटर आगे एक कमांडर (जीप)के खाई में गिरने से लीला की जान चली गईं। इस घटना में जीप चालक श्री राय सिंह राणा, भेटी गांव, पट्टी नगुण , टिहरी की मौत की सूचना है।
 कुनेरगांव के पास हुए इस हादसे में स्थानीय कुनेरगांव के लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन किया और घायलों की मदद के लिए निकल पड़े।
 पुलिस तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को चंबा तथा कमांड के चिकित्सालयों में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया।
 दुर्घटना के कारणों का अभी ठीक से पता नहीं लगा है।

*मृतको का विवरणः-*
1. ड्राईवर- राम सिह राणा पुत्र कमल सिह निवासी ग्राम नागराजधार भैली चिन्याली सौड उत्तकाशी उम्र-53
2. लीला देवी पत्नी विरेन्द्र सिह निवासी ग्राम चिन्याली सौड, उत्तरकाशी – उम्र 40 वर्ष

*घायलों का विवरणः-*
1. कु0 संध्या पुत्री भुपेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम जोगथ चिन्यालीसौड, उम्र-20 वर्ष
2. श्रीमती सन्तेश्वरी पत्नी राम बिहार निवासी जोगथ चिन्यालीसौड उम्र-75 वर्ष
3. श्रीमती सुलोचना पत्नी विनोद सकलानी निवासी ग्राम भैस कोटी पो0ओ0 कमान्द
4. श्री प्रहलाद पुत्र विनोद निवासी ग्राम भैस कोटी पो0ओ0 कमान्द टि0ग0- उम्र- 06 वर्ष
5. श्रीमती अंजली मेहर पत्नी प्यार सिह निवासी ग्राम कमान्द थाना चम्बा टि0ग0 उम्र-24 वर्ष
6. श्री विजन्द्र निवासी जगदीशपुर हरिद्वार उम्र-40 वर्ष मो0न0 -9917506698
7. श्री सतीश पुत्र राजकुमार निवासी बख्तारपुर मुज्जफरनगर उम्र-35 वर्ष
8. श्रीमती शीला देवी पत्नी कृष्ण चन्द्र रमोला निवासी चिन्यालीसौड उत्तकाशी उम्र-38 वर्ष
9. श्री अनिता पडियार पत्नी केदार सिह पडियार निवासी चिन्यालीसौड उत्तराशी उम्र-24 वर्ष
10. श्री तुलसी पत्नी मदन लाल निवासी भैस कोटी पो0ओ0 कमान्द टि0ग0 उम्र-36 वर्ष

*वाहन सख्या- UK10TA-0331 उत्तकाशी से ऋषिकेश*

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts