गजब : पुलिस चौकी से ही बैटरी, पंखे, कुर्सियां चुरा ले गए चोर

कृष्णा बिष्ट  उत्तराखंड में पुलिस और चोरों के बीच जिस तरह की आंख मिचौली का खेल हो रहा है, उससे टॉम एंड जैरी के सीरियल बनाने वाले भी प्रेरणा ले सकते हैं। उधम सिंह नगर में रमपुरा पुलिस चौकी से चोर पंखे, बैटरी और कुर्सियां चुरा ले गए। खिड़की के रास्ते चौकी में घुसकर चोरों […]

कृष्णा बिष्ट 

उत्तराखंड में पुलिस और चोरों के बीच जिस तरह की आंख मिचौली का खेल हो रहा है, उससे टॉम एंड जैरी के सीरियल बनाने वाले भी प्रेरणा ले सकते हैं।

उधम सिंह नगर में रमपुरा पुलिस चौकी से चोर पंखे, बैटरी और कुर्सियां चुरा ले गए। खिड़की के रास्ते चौकी में घुसकर चोरों ने पूरा सामान तहस-नहस कर डाला और पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली।

चोरों के हौसले देखकर पुलिस भी दंग है। पुलिस लोगों से नजरें चुराती फिर रही है। हालांकि पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन यह तो सांप के गुजर जाने पर लकीर पीटने वाली बात है।

जब चोर पुलिस के वायरलेस सेट की बैटरी पर हाथ साफ कर रहे थे तो सवाल उठता है कि पुलिस के जवान कहां सो रहे थे और जब उन्होंने पंखा उतारा होगा, खिड़की तोड़कर घुसे होंगे तो पुलिस के मुस्तैद जवान कहां मुस्तैद रहे होंगे।

पुलिस अब बता रही है कि चुनाव के दौरान पहाड़गंज में अस्थाई चौकियां बनाई गई थी। चुनाव होने के बाद यह चौकी बंद करके पुलिस के जवान अन्यत्र तैनात कर दिए गए थे। इसी का फायदा उठाकर पुलिस चौकी से चोर सामान चुरा ले गए।

बड़ा सवाल यह है कि अगर चोरों के मन में पुलिस अपना खौफ भी पैदा नहीं कर पा रही है तो फिर जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कहां से बहाल होगा !!

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts