गुड न्यूज: एक अपील पर खुद हटाया अतिक्रमण

नीरज उत्तरकाशी/उत्तरकाशी पुरोला।  नगर पंचायत में प्रशासनिक कार्यवाही होने से पहले ही लोगों ने अपने आप अतिक्रमण हटाना  शुरू कर दिया है । इसे 12 जून को व्यापार मण्डल  व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन की हुई बैठक के सकारात्मक  परिणाम के तौर पर देखा जा रहा है । बताते चलें कि बैठक में उपजिलाधिकारी  ने  […]

नीरज उत्तरकाशी/उत्तरकाशी

पुरोला।  नगर पंचायत में प्रशासनिक कार्यवाही होने से पहले ही लोगों ने अपने आप अतिक्रमण हटाना  शुरू कर दिया है । इसे 12 जून को व्यापार मण्डल  व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन की हुई बैठक के सकारात्मक  परिणाम के तौर पर देखा जा रहा है ।

बताते चलें कि बैठक में उपजिलाधिकारी  ने  नगरवासियों से  अतिक्रमण हटाने में सहयोग की  अपील की थी और यह भी कहा था कि प्रशासनिक कार्यवाही से पहले  यदि अपने आप अतिक्रमण हटा देंगे तो इससे आप लोगों को ही फायदा होगा आपके भवनों को भी अधिक नुकसान नही होगा तथा समाज में एक अच्छा संदेश  जाएगा ।इस बात को गम्भीरता से लेते हुए कई लोगों ने अपने आप ही अतिक्रमण हटाना शुरू  कर दिया है।अब देखना यह है कि प्रशासन की 18 जून से अतिक्रमण हटाने की तारीख से पहले कितने लोग  आम आदमी को जाम के झाम से बचाने की इस मुहिम में अपने आप अतिक्रमण हटाने के लिए कदम बढ़ाते हैं।सामाजिक कार्यकर्ता राजपाल पंवार,रामचंदर पंवार, बृजमोहन रावत, लोकेश बडोनी आदि ने इस बात की सराहना करते हुए कहा कि बाजार में चलने फिरने में लोगों को बहुत सुविधा होगी और आये दिन लगने वाले जाम से नगरवासियों को  निजात मिलेगी।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts