चंपावत एसपी की अभद्रता के खिलाफ मीडिया मुखर

कमल जगाती, नैनीताल चम्पावत में मीडिया कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों से अभद्रता करने के लिए एस.पी.चम्पावत के खिलाफ वहां के मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मीडिया के प्रतिनिधियों ने एस.पी.पर ट्रिपल मर्डर कवरेज के दौरान मीडिया के पहले पहुंचने पर सवाल उठाए थे । उन पर घोर अभद्रता का आरोप लगाते हुए […]

कमल जगाती, नैनीताल
चम्पावत में मीडिया कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों से अभद्रता करने के लिए एस.पी.चम्पावत के खिलाफ वहां के मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मीडिया के प्रतिनिधियों ने एस.पी.पर ट्रिपल मर्डर कवरेज के दौरान मीडिया के पहले पहुंचने पर सवाल उठाए थे । उन पर घोर अभद्रता का आरोप लगाते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की गई है।
चम्पावत में गुरुवार को सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की कवरेज़ के दौरान चम्पावत के एस.पी.द्वारा मीडिया कर्मियों पर कवरेज के दौरान अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने से जिले के समस्त मीडिया कर्मियों में रोष व्याप्त है। बुधवार को श्रमजीवी पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश जोशी के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को डी.एम.के माध्यम से ज्ञापन भेजा है । पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में एस.पी.के अभद्र व्यवहार पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पाण्डेय, चंद्रशेखर जोशी, चंद्र बल्लभ ओली, नवीन देउपा, गिरीश बिष्ट, नवीन भट्ट, हरीश भट्ट, कमलेश भट्ट, सुरेंद्र लड़वाल, दीपक बोहरा, कैलाश पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts