चार आईपीएस के ट्रांसफर

भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं, जिनमें से दो अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। प्रमुख सचिव आनंद वर्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति के बाद विमला गुंजियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय देहरादून के साथ-साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार एवं […]

भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं, जिनमें से दो अधिकारियों की पदोन्नति हुई है।
प्रमुख सचिव आनंद वर्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति के बाद विमला गुंजियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय देहरादून के साथ-साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार एवं अजय जोशी को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ से पुलिस उपमहानिरीक्षक cum निदेशक पीटीसी नरेंद्रनगर का दायित्व सौंपा गया है।

इन अफसरों की पदोन्नति के बाद दो जनपदों में रिक्ति के सापेक्ष रामचंद्र राजगुरु को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ एवं योगेंद्र सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: डीएम के आदेश भी नहीं हटा पाए यमुनोत्री धाम से कूड़े के ढेर

यमुना तट पर सफाई अभियान में एकत्र कूड़े के कट्टे बरसात से पहले से पड़े, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानीबड़कोट/उत्तरकाशी, 20 सितंबर 2026।नीरज...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

Related Posts