चुनावी नतीजों पर भड़के भट्ट ! कहा ,” घोटालेबाज कांग्रेस को ही चुना है तो लोग जानें, भाजपा को क्या।”

जैसे-जैसे पांच राज्यों में चुनाव के रुझान आते गए उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय की कुर्सियां सूनी होती चली गई। शाम होते होते राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सरीखे बड़े राज्यों में कांग्रेस की जीत उत्तराखंड मे भी प्रदेश भाजपा के चेहरे पर मायूसी ले आई।  जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से चुनावी नतीजों से सीखे […]

जैसे-जैसे पांच राज्यों में चुनाव के रुझान आते गए उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय की कुर्सियां सूनी होती चली गई। शाम होते होते राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सरीखे बड़े राज्यों में कांग्रेस की जीत उत्तराखंड मे भी प्रदेश भाजपा के चेहरे पर मायूसी ले आई। 

जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से चुनावी नतीजों से सीखे जाने वाले सबक के बारे में पूछा गया तो अजय भट्ट ने प्रत्युत्तर में कह दिया कि जब लोगों ने भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस को ही चुना है तो भाजपा को क्या सोचना ! यह तो लोगों को सोचना चाहिए।

गौरतलब है कि उत्तराखंड से राज्य मंत्री धन सिंह रावत भी पांच राज्यों की चुनावी कमान को संभालने वाली टीम का हिस्सा थे। यह इलेक्शन 5 माह बाद वर्ष 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल ही माना जा रहा है। अजय भट्ट ने कहा कि इन चुनाव के रिजल्ट का आगामी लोकसभा चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Also Read This

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा-सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार । जानिए मामला

हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली, आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कार्रवाई; दरोगा और कांस्टेबल निलंबित रुद्रपुर: शिमला में...

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

Related Posts