जानिए केदारनाथ मे बनारसी महिला ने क्यों उत्तराखंडियों की तारीफ की !!

 राकेश तोमर उत्तराखंडी केदारनाथ मंदिर के अप्रैल 29 को कपाट खुलने थे तो तमाम श्रद्धालुओं की तरह माधुरी देवी भी वाराणसी पुंछविहार कॉलोनी से यात्रा पर आयी थी। वह पैदल 16किलो मीटर खड़ी चढाई चढ़कर अपना हेंडबैग कहीं भूल गई। लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने कर्तव्य निष्ठा तथा इमानदारी की मिसाल पेश की व काफी खोजबीन […]

 राकेश तोमर उत्तराखंडी
केदारनाथ मंदिर के अप्रैल 29 को कपाट खुलने थे तो तमाम श्रद्धालुओं की तरह माधुरी देवी भी वाराणसी पुंछविहार कॉलोनी से यात्रा पर आयी थी।
वह पैदल 16किलो मीटर खड़ी चढाई चढ़कर अपना हेंडबैग कहीं भूल गई। लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने कर्तव्य निष्ठा तथा इमानदारी की मिसाल पेश की व काफी खोजबीन करके खोया बैग तथा उसमें रखी ज्वैलरी के साथ ही 25000रू वापस लौटाये।
हालांकि इससे पहले ही जनपद मे मेजबानी संभाल रहे  मंगलेश घिल्डियाल ( जिलाधिकारी) ने आश्वासन दे दिया था कि यदि बैग नही मिलता तो “आपको घर तक हम छोड़ कर आयेंगे।” मगर बैग मिलने पर जिलाधिकारी ने भी पुलिस की सराहना की।
अपनी अंगूठियां, चेन तक बेचने की लोगों से गुहार लगाई मगर स्थानीय लोगों ने इसके उलट 200 व 300 रुपए की मदद की। सुकून से महिला ने रात काटी तथा अगले दिन दोपहर 12 बजे महिला का सारा खोया सामान भी मिल गया।
  बैग मिलने के बाद महिला ने देवभूमि  के लोगों की ईमानदारी व सहयोग सराहना की।

Also Read This

बड़ी खबर : करोड़ों की मंडी तैयार, फिर भी किसानों को नहीं मिला बाजार

धारी ताल्ली में डेढ़ साल से बंद पड़ी कृषि मंडी, 16 दुकानें बनीं शोपीस; बिचौलियों के भरोसे स्योरी फल पट्टी के काश्तकारनौगांव/उत्तरकाशी।नीरज उत्तराखंडी रवांई...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व

गुरु कृपा और गुरु भक्ति से सराबोर हुआ देहरादून का पावन श्री दरबार साहिब देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर शीश...

Related Posts