‘जिस्मफरोशी मे थी सास’। दामाद ने की हत्या।

सास के चरित्र पर था संदेह।बीवी को न धकेल दे गंदे धंधे में।दामाद ने उतारा मौत के घाट

कुमार दुष्यंत/हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने 19-20 जनवरी की मध्य रात्री को हरिद्वार के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हुई एक महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है।मृतका के दामाद ने ही लक्ष्मी उर्फ गुड्डी की नृशंस तरीके से हत्या की थी।
एस एसपी जनमेजय खंडूरी ने हरिद्वार कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया की मृतका के दामाद शंकर गिरी ने ही नुकीले हथौडे से अपनी सास की सर कुचलकर हत्या की थी।’पर्वतजन’ की पुछताछ में अभियुक्त शंकर गिरी पुत्र राजेश गिरी ने बताया कि उसे उसकी सास के चरित्र पर संदेह था।45 वर्षीया तलाकशुदा उसकी सास लक्ष्मी के पास कई लोग मिलने के लिए आया करते थे।शंकर को शक था कि मिलने आने वाले लोगों से उसकी सास के गलत संबंध थे।उसे इसपर आपत्ति थी।व उसने इस बात के लिए कई बार सास को समझाया भी था।घटना वाले दिन भी उसकी सास रात 12 बजे उसे घर से बाहर घूमती हुई मिली थी।और इसके बाद उसने दो लोगों को सास के कमरे से भी निकलते देखा था।जिससे उसका पारा हाई हो गया और उसने उसी रात गुस्से में सास को मौत के घाट उतार दिया।बकौल शंकर उसकी चार माह पूर्व ही लक्ष्मी की इकलौती बेटी अन्नू से शादी हुई थी।शंकर को डर था कि कहीं सास के चाल-चलन से उसका अपना भी घर बर्बाद न हो जाए।सास की हत्या करने के बाद शंकर पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से घर का सामान उलट-पलट कर भाग गया था।पुलिस का शक उस पर था और हत्थे चढने के बाद उसने अपना गुनाह भी कबूल लिया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts