टिहरी लैंडस्लाइड में दबे परिवार, खोज राहत जारी

मनमोहन सिंह रावत टिहरी गढ़वाल के बालगंगा तहसील के अंतर्गत एक लैंड स्लाइड में तीन आवासीय भवन दब गए और इन की चपेट में आए कुल 8 लोगों में से 4 लोगों के शव निकाल दिए गए हैं, तथा एक बच्ची को जीवित निकालने में खोज राहत दल ने सफलता प्राप्त की। यह लैंडस्लाइड बादल […]

मनमोहन सिंह रावत
टिहरी गढ़वाल के बालगंगा तहसील के अंतर्गत एक लैंड स्लाइड में तीन आवासीय भवन दब गए और इन की चपेट में आए कुल 8 लोगों में से 4 लोगों के शव निकाल दिए गए हैं, तथा एक बच्ची को जीवित निकालने में खोज राहत दल ने सफलता प्राप्त की।
यह लैंडस्लाइड बादल फटने के कारण घटित हुआ था। इस हादसे में मोर सिंह राणा पुत्र कुमार सिंह राणा के परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए जिसमें मोर सिंह पुत्र कुमार सिंह, हंस देवी पत्नी मोर सिंह, आशीष पुत्र मोर सिंह, बबली पुत्री मोर सिंह, संजू देवी पत्नी हुकुम सिंह, अतुल पुत्र हुकम सिंह राणा और लक्ष्मी देवी पत्नी राकेश राणा आदि थे। जिसमें से स्वाती पुत्री राकेश राणा को जीवित निकाल लिया गया।
मौके पर जिलाधिकारी, SDM, तहसीलदार, पुलिस,एसडीआरएफ आदि के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं तथा खोज बचाव कार्य जारी है।
 क्षेत्र में भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी टिहरी सोनिका घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी। इससे सभी प्रशासनिक इकाइयां भी तत्काल सक्रिय होकर बचाव कार्य में लग गई। घटनास्थल घनसाली से 33 किलोमीटर दूर कोट गांव में है। बचाव तथा राहत कार्य फिलहाल जारी है।

Also Read This

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

हादसा: तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला! देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश...

Related Posts