दुःखद: जिंदा जलाई गई छात्रा ने सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम…

23 दिसम्बर देहरादून 2018 उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जिंदा जलाई गई छात्रा सात दिन तक जूझने के बाद जिंदगी की जंग हार गई। छात्रा ने सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। मृतक के मौसा ने बताया कि मौत करीब 11 बजे हुई। बता दें कि गत रविवार को छात्रा […]

23 दिसम्बर देहरादून 2018

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जिंदा जलाई गई छात्रा सात दिन तक जूझने के बाद जिंदगी की जंग हार गई। छात्रा ने सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। मृतक के मौसा ने बताया कि मौत करीब 11 बजे हुई।

बता दें कि गत रविवार को छात्रा परीक्षा देकर लौट रही थी, उसी समय रास्ते में गहड़ गांव का मनोज सिंह उर्फ बंटी उसका पीछा करने लगा। कुछ देर बाद एक सुनसान जगह कच्चे रास्ते पर उसने छात्रा को जबरन रोककर उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।

छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने छात्रा को जली हुई हालत में रास्ते में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से छात्रा को जिला अस्पताल पौड़ी लाई। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर कर दिया।

इसके बाद छात्रा को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया लेकिन सुधार न होने पर उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। जहां आज छात्रा ने दम तोड़ दिया।

Also Read This

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा-सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार । जानिए मामला

हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली, आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कार्रवाई; दरोगा और कांस्टेबल निलंबित रुद्रपुर: शिमला में...

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

Related Posts