दुस्साहस: पेड़ से बांधकर गैंगरेप। धरपकड़ जारी

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के जसपुर में एक युवती को पेड़ से बांधकर गैंग रेप की घटना ने सनसनी फैल दी है ।  उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना ने क्षेत्र को सन्न कर दिया है। ताजा मामला है जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर का जहाँ पर […]

कमल जगाती, नैनीताल
उत्तराखण्ड के जसपुर में एक युवती को पेड़ से बांधकर गैंग रेप की घटना ने सनसनी फैल दी है ।
 उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना ने क्षेत्र को सन्न कर दिया है। ताजा मामला है जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर का जहाँ पर एक युवती को तीन युवकों द्वारा बंधक बना का दुराचार की घटना को अंजाम दे दिय।
 मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गयी  और युवती को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। जिसमे आरोपी युवक भागने में कामयाब रहे।
 बहरहाल पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि 6 जुलाई को तीन युवकों द्वारा युवती का अपहरण कर शमशान के समीप एक वीरान पड़े कमरे में कैद कर एक युवक ने नाबालिग़ युवती से दुष्कर्म किया बाकी दो युवक कमरे के इर्दगिर्द रहे। युवती की चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने पुलिस को सुचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस आनन फानन में घटना स्थल पर पहुँच गयी। पुलिस के आने की सुचना पर आरोपी दुराचारी और उसके साथी घटना स्थल पर फरार हो गए।
घटना की सूचना परिजनों को तब मिली जब युवती की पुलिस हिरासत के फोटो और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इस घटना से पीड़ित परिजन सदमे में आ गए और मामले की तहरीर कोतवाली में देकर कारवाही की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पोस्को एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की धडपकड़ शुरू कर दी है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts