देखिए पहाड़ दरकने का लाइव वीडियो

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड के पहाड़ों में बरसात कुछ कम होने के बावजूद पहाड़ी दरक रही है और पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर(बोल्डर) गिर रहे हैं।       बागेश्वर में विशालकाय बोल्डर के नदी में गिरने के इस वीडियो को देखकर दहशत हो रही है। देखिए वीडियो https://youtu.be/2DfKHAf4v_Q कैमरे में कैद इस वीडियो को देखकर […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड के पहाड़ों में बरसात कुछ कम होने के बावजूद पहाड़ी दरक रही है और पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर(बोल्डर) गिर रहे हैं।
      बागेश्वर में विशालकाय बोल्डर के नदी में गिरने के इस वीडियो को देखकर दहशत हो रही है।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/2DfKHAf4v_Q

कैमरे में कैद इस वीडियो को देखकर आप सहज ही अहसास कर सकते हैं कि इतने बड़े बोल्डर के गिरने से कितनी आवाज हुई होगी और उस राह से गुजरने वालों पर क्या बीती होगी ?इस विशालकाय बोल्डर के नदी में समाने के समय सड़क पर दोनों तरफ से ट्रैफिक को रोक दिया गया था। घटना प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी हरसिला से नान कन्यालीकोट पुड़कुनी सड़क की है जिसका एक किलोमीटर का हिस्सा बचा था। पहाड़ी से पहले कुछ मलबा गिरा जिसके बाद भीषण बोल्डर सड़क पर कर नीचे नदी में जा गिरा।
हादसे की संभावना के चलते सड़क पर नजर रखी जा रही थी, अचानक पहाड़ी से भरभरा कर बड़ा बोल्डर सड़क पर गिर गया। ग़नीमत रही उस समय कोई वाहन या राहगीर इस सड़क से गुजर नहीं रहा था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लैंड स्लाईड की लाइव तस्वीर कैमरे में कैद हुई हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास दो शव मिलने से हड़कंप। जाँच में जुटी पुलिस 

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 6 में शनिवार देर रात दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से...

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

Related Posts