देखिए वीडियो : गैरसैंण पर सीएम को विधानसभा अध्यक्ष और अजय भट्ट को हरक सिंह का साथ

गैरसैण में विधानसभा सत्र आयोजित कराने न कराने को लेकर भाजपा सरकार के अंदर खेमे बंदी शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने इस मामले में अजय भट्ट के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि बिना सुविधाओं के सत्र आयोजित करना ठीक नहीं है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/Q9J15p1XcMg  हरक सिंह रावत ने […]

गैरसैण में विधानसभा सत्र आयोजित कराने न कराने को लेकर भाजपा सरकार के अंदर खेमे बंदी शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने इस मामले में अजय भट्ट के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि बिना सुविधाओं के सत्र आयोजित करना ठीक नहीं है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/Q9J15p1XcMg

 हरक सिंह रावत ने कहा कि गैरसैंण में सत्र आयोजित होने पर सरकार और विपक्ष एक साथ मिलकर के सत्र स्थगित कराने पर और हंगामा करने पर जोर देती है ताकि सत्र स्थगित हो जाये।
 हरक सिंह रावत तो यहां तक कह उठे कि देहरादून को ही स्थाई राजधानी घोषित कर दिया जाना चाहिए तथा पार्टी और सरकार को इस पर जल्दी निर्णय लेना चाहिए।
देखिए वीडियो 
वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल का बयान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का समर्थन करने वाला है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पहले भी गैरसैंण में सत्र आयोजित हुए हैं और वह अभी सत्र आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
 हालांकि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने इस मामले में बीच बचाव करते हुए बयान दिया कि साल भर में एक बड़ा सत्र गैरसैंण में जरूर आयोजित किया जाएगा।
 भारतीय जनता पार्टी तथा सरकार के बड़े दिग्गजों के इस विवाद में कूदने के बाद अब यह मामला इतनी जल्दी थम जाएगा, लगता तो नहीं।

Also Read This

Gold-Silver Price Today: सोना गिरा, चांदी चढ़ी; जानिए MCX का ताजा भाव

MCX Market Update: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार, 23 सितंबर 2026 को सोने और चांदी के वायदा भाव में हलचल देखने को मिली।...

क्राइम(साइबर ठगी): न मिला इनाम, न मिली कार। 1.50 करोड़ रुपये भी गवाएं

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़...

Related Posts