देखिए वीडियो : गौला नदी से युवती को ऐसे बचाया गोताखोरों ने

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड के काठगोदाम में गौला नदी किनारे घूम रही युवती का पैर फिसलने से नदी में बही, जल पुलिस के जवान ने उफनती नदी से बचाया जो कैमरे में कैद हो गया है। https://youtu.be/82hXBq_xaGM        नैनीताल जिले के काठगोदाम बैराज(डैम)का ये दृश्य आपके साफ समझ में आ गया होगा। यहां […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड के काठगोदाम में गौला नदी किनारे घूम रही युवती का पैर फिसलने से नदी में बही, जल पुलिस के जवान ने उफनती नदी से बचाया जो कैमरे में कैद हो गया है।

https://youtu.be/82hXBq_xaGM

       नैनीताल जिले के काठगोदाम बैराज(डैम)का ये दृश्य आपके साफ समझ में आ गया होगा। यहां सलवार कुर्ता पहने एक युवती को जल पुलिस का जवान व एक अन्य हाथ पकड़कर नदी से बाहर ला रहे हैं। आज दोपहर काठगोदाम में गौला बैराज के पहले पुल पर 22 वर्षीय सितारगंज निवासी दीक्षा पुत्री प्रहलाद पुल के एक कोने से नदी में जा गिरी। नदी किनारे मौजूद उत्तराखंड पुलिस के जल तैराक(गोताखोर)मनोज बहुखंडी ने ये माजरा देखते ही युवती को बचाने के लिए नदी में कूद लगा दी। मनोज की मदद के लिए एक स्थानीय युवक हरीश सिंह भी पानी में उतर गया।
 इन दिनों नदी अपने खतरे के निशान के समीप है और इसकी परवाह किये बगैर दोनों ने अपनी जान खतरे में डाल दी। दोनों ने दीक्षा को बमुश्किल बचाया और सावधानी से उसे सुरक्षित बाहर लेकर आए। दीक्षा को बचाते समय मनोज चोटिल भी हो गए उनकी नाक से खून भी निकलने लगा। मनोज ने दो हफ्ते पहले भी हलद्वानी निवासी एक युवती की जान बचाई थी और इससे पहले भी मनोज 20 से ज्यादा लोगों की जान बचा चुका है।
 घटना की सूचना के बाद काठगोदाम पुलिस युवती को लेकर हल्द्वानी बेस अस्पताल को रवाना हो गई । घटनास्थल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी कमल पपने ने मनोज के काम से प्रभावित होकर सरकार से उसे सम्मानित करने को कहा है। दीक्षा को चिकित्सकीय उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts