देखिए वीडियो : भाजपा नेता कैसे दरोगा को धमकाता है

कृष्णा बिष्ट रुद्रपुर में बी.जे.पी के नेता द्वारा महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब रुद्रपुर के ही एक और बी.जे.पी नेता का पुलिस कर्मी को अपनी ड्यूटी करते हुए धमकाने का मामला सामने आया है ! मामला 9 अप्रैल का है, जब पंतनगर विश्वविद्यालय मे नेपाल […]

कृष्णा बिष्ट
रुद्रपुर में बी.जे.पी के नेता द्वारा महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब रुद्रपुर के ही एक और बी.जे.पी नेता का पुलिस कर्मी को अपनी ड्यूटी करते हुए धमकाने का मामला सामने आया है !
मामला 9 अप्रैल का है, जब पंतनगर विश्वविद्यालय मे नेपाल के प्रधानमंत्री का कार्यक्रम चल रहा था, वी.वी.आई.पी मूवमेंट के कारण पूरे इलाके मे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा चौकसी बरती जा रही थी, इस ही दौरान बी.जे.पी जिला महामंत्री विवेक सक्सेना का विश्वविद्यालय गेट पर एक पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी का विडियो सामने आया है, जिसमे साफ देखा जा सकता है कि बी.जे.पी नेता ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी से बदसलूकी करते हुए एसएसपी को फोन करने की बात कर रहा है।
 यहाँ तक कि वीडियो बनाने वाले शख्स  से भी यह बोलते दिखाई दे रहा है कि वो किसी से नही डरता है। सत्ता के नशे मे यह नेता इस कदर मदमस्त है कि बेवजह ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को अपने कोप का भाजन बना रहा है।
इस मामले पर जिले के पुलिस कप्तान डॉ. सदानंद दाते ने मामले की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की बात कही है !

पुलिस अधिकारी अपने सिपाही को धमकाए जाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में क्या कार्यवाही करते हैं, यह तो अलग बात है, लेकिन देखना यह भी है कि  भय और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने की बात करने वाली भाजपा अपने इस पदाधिकारी की गुंडागर्दी पर क्या एक्शन लेती है

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts