देखिए वीडियो: सरकार के दो मंत्री।कौन झूठा कौन सच्चा

कृष्णा बिष्ट 
नजूल भूमि को लेकर आजकल उधम सिंह नगर में हंगामा मचा हुआ है। हालत यह हो गई है कि नजूल भूमि को लेकर सरकार के ही मंत्री स्पष्ट नहीं है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी की नजूल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने वाले आदेश के खिलाफ स्टे आदेश मिल गया है, जबकि इसके ठीक विपरीत वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने पत्रकारों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार पुनर्विचार याचिका के लिए गई है और स्टे के इसके लिए प्रयास कर रही है। आप यह दोनों वीडियो देखिए और खुद निर्णय कीजिए कि कौन कितना सच बोल रहा है और कौन कितना झूठ !
 देखिए वीडियो 

https://youtu.be/0Z_ofRC-VcM

दोनों मंत्रियों के परस्पर दो विपरीत तरह के बयान आने के बाद उधम सिंह नगर में ही जनता हैरान परेशान है और हकीकत जानना चाहती है। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने शहरी विकास मदन कौशिक पर जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए अपने बयान का खंडन करने हेतु लीगल नोटिस भेजा है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/pVEFu52GFAI

तिलक राज बेहड़ ने बताया कि उच्च न्यायालय के नजूल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने के विरुद्ध ना तो राज्य सरकार ने अभी तक कोई अपील या रिवीजन दाखिल की है और ना ही कोई इस तरीके का प्रयास किया है और ना ही न्यायालय ने इस संबंध में कोई आदेश पारित किए हैं। बेहड़ ने आरोप लगाया कि मदन कौशिक आदि नेता निकाय चुनाव में वोट पाने के लिए जनता को बरगला रहे हैं और उन्हें गुमराह कर रहे हैं। बेहड़ ने  स्थिति स्पष्ट करने अथवा खंडन करने हेतु एक कानूनी नोटिस भिजवाया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts