देखिए वीडियो: सामुहिक विवाह समारोह मे दिखा कौमी एकता का बेहतरीन नजारा

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के गदरपुर में कौमी एकता का एक ज्वलंत उदाहरण देखने को मिला है जहां 16 हिन्दू,11 सिख तो एक मुस्लिम जोड़े का निकाह सार्वजनिक रूप से समाजसेवियों ने कराया। सरकार से किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं लेते हैं ये लोग। देखिए वीडियो  https://youtu.be/sO9sBdiTGy4 गदरपुर में 16 दिसम्बर को एक […]

कमल जगाती, नैनीताल
उत्तराखण्ड के गदरपुर में कौमी एकता का एक ज्वलंत उदाहरण देखने को मिला है जहां 16 हिन्दू,11 सिख तो एक मुस्लिम जोड़े का निकाह सार्वजनिक रूप से समाजसेवियों ने कराया। सरकार से किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं लेते हैं ये लोग।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/sO9sBdiTGy4

गदरपुर में 16 दिसम्बर को एक मैरिज पैलेस में सामूहिक विवाह और निकाह का कार्यक्रम रखा गया। इसमें एक निकाह और 11 सिख धर्म की आनंद कारज था तो 16 विवाह भी उसी स्थान में आयोजित किए गए। इस विवाह समारोह को के गवाह बनने के लिए सभी धर्मों के लोग उपस्थित हुए। समाजसेवी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गदरपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक आनंद कारज का कार्यक्रम करवाया गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर हर वर्ष गरीब कन्याओं को शादी के लिए गिफ्ट दिए जाते हैं । इन जोड़ों के सुखद भविष्य के लिए बदरपुर के समाजसेवी द्वारा कुछ गिफ्ट वितरित किए जाते हैं। इसमें सरकार, शासन व प्रशासन का कोई सहयोग नहीं लिया जाता है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मनप्रीत कौर ने इस मौके पर मौजूद लोगों को बाल विवाह ना करने के प्रति सजग किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है। इसमें शामिल सभी लोगों को कानूनी दंड का प्रावधान है, इसलिए बाल विवाह के प्रति सचेत रहें और वह कहीं भी होने वाले बाल विवाह पर पुलिस को सूचना दें। इसमें सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

Also Read This

Bank Strike 2026: पाँच दिन तक बंद रहेंगे बैंक! अभी निपटा लीजिए जरूरी काम

Bank Strike September 2026: देशभर के बैंक कर्मचारियों की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर...

Gold-Silver Price Today: सोना गिरा, चांदी चढ़ी; जानिए MCX का ताजा भाव

MCX Market Update: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार, 23 सितंबर 2026 को सोने और चांदी के वायदा भाव में हलचल देखने को मिली।...

Related Posts