देखिए वीडियो:अजगर ने निगला कांकड़,पड़े जान के लाले

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड के रामनगर में एक अजगर साँप, कांकड़ खाकर असहज हो गया जिसे वन विभाग के लोगों ने निकालकर सकुशल जंगल में रिहा कर दिया । इस वीडियो को देखकर आपको डिस्कवरी चैनल में देखे गए कई सीन याद आ जाएंगे । देखिए वीडियो  https://youtu.be/EaRFyjZ6TtI नैनीताल जिले के रामनगर स्थित लखनपुर में […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड के रामनगर में एक अजगर साँप, कांकड़ खाकर असहज हो गया जिसे वन विभाग के लोगों ने निकालकर सकुशल जंगल में रिहा कर दिया । इस वीडियो को देखकर आपको डिस्कवरी चैनल में देखे गए कई सीन याद आ जाएंगे ।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/EaRFyjZ6TtI

नैनीताल जिले के रामनगर स्थित लखनपुर में एक वयस्क अजगर ने एक कांकड़ को निगल लिया । कांकड़, अजगर के शरीर में फंस गया जिसके बाद असहज अजगर तड़पने लगा । अजगर का पेट फूल गया और कांकड़ पचने के बजाए एक जगह पर फंस गया । ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा और उन्होंने अजगर को पलटकर इस पोज़िशन में रखा जिससे वो कांकड़ को उगल दे । इस दौरान अजगर को गाड़ी में भी रखा गया । काफी देर की मशक्कत के बाद अजगर ने कांकड़ को अपने मुंह के रास्ते बाहर उगल दिया । कांकड़ का पहले पैरों का हिस्सा बाहर निकला और फिर धड़ के बाद सिर बाहर निकला। कांकड़ की तो दम घुटने से मौत हो गई लेकिन अजगर की जान बच गई। वन विभाग ने अजगर को सकुशल दोबारा जंगल में छोड़ दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts