नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने आज नगर निगम,  नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

 प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देशों के अनुसार इस प्रकार से जारी की है।
 देहरादून के मेयर के लिए सुनील उनियाल गामा, हरिद्वार के लिए श्रीमती अनु कक्कड़, कोटद्वार नगर निगम में नीतू रावत, हल्द्वानी के लिए जोगिंदर रौतेला, काशीपुर में उषा चौधरी, रुद्रपुर में रामपाल सिंह को तथा ऋषिकेश से अनीता ममगांई को प्रत्याशी बनाया गया है।
 इसी तरह से 36 नगर पालिका एवं 35 नगर पंचायतों के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए हैं।
फिलहाल भाजपा ने 84 नगर निकायों में से 78 निकायों के मेयर और अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

 तीन नगर पालिका और तीन नगर निगम प्रत्याशी घोषित होने शेष हैं।  केला खेड़ा, महुआ खेड़ा, करियर, लंढौरा, नरेंद्र नगर तथा मुनि की रेती पर प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।
 प्रत्याशियों की सूची

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts