नाली मे नौकरशाह :अपर सचिव नाली में धुत्त। पुलिस मुख्यालय में घुसे तो खदेड़ा 

आज दोपहर उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव डीसी भट्ट शराब के नशे में धुत्त होकर कभी नाली में लोटते मिले तो कभी पुलिस मुख्यालय में घुसकर रौब जमाने लगे।  मौका भी बड़ा दिलचस्प था। इधर डीजीपी अनिल रतूड़ी के लंच पर निकलने का टाइम हुआ, उधर अपर सचिव डीसी भट्ट झूमते हुए उधर की तरफ […]

आज दोपहर उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव डीसी भट्ट शराब के नशे में धुत्त होकर कभी नाली में लोटते मिले तो कभी पुलिस मुख्यालय में घुसकर रौब जमाने लगे।
 मौका भी बड़ा दिलचस्प था। इधर डीजीपी अनिल रतूड़ी के लंच पर निकलने का टाइम हुआ, उधर अपर सचिव डीसी भट्ट झूमते हुए उधर की तरफ बढ़ चले। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह बुरी तरह ढलते हुए अपर सचिव को काबू कर के मुख्यालय से बाहर किया।लड़खडाते कदमों से डीसी भट्ट पास में ही नाली पर पसर गए।
 भट्ट इतने अधिक नशे में थे कि उनके मुंह से जबान तक नहीं निकल रही थी। बाद में किसी ने उनके घरवालों को खबर की तो उनके घरवाले किसी तरह उन्हें काबू करके घर ले गए।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts