पुरोला में किसान के घर में लगी आग। चार पशु जिंदा जल मरे

नीरज उत्तराखंडी पुरोला। तहसील के बिनाई में एक आवासीय भवन में अचानक लगी आग से चार पालतू पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई ।मकान में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। राजस्व उप निरीक्षक बी एल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की मध्यरात्रि में कस्बा हुडोली तहसील पुरोला के […]

नीरज उत्तराखंडी

पुरोला। तहसील के बिनाई में एक आवासीय भवन में अचानक लगी आग से चार पालतू पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई ।मकान में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।
राजस्व उप निरीक्षक बी एल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की मध्यरात्रि में कस्बा हुडोली तहसील पुरोला के बिनाई खड्ड तोक में दर्शन लाल पुत्र कसबी लाल के लकड़ी के दो मंजिला आवासीय भवन में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण भवन के नीचे बने गौशाला में 2 भेड़ 2 बैल जिंदा गए।भवन में रखा सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया।जिसकी सूचना उप जिलाधिकारी को दे दी गई है। अग्निकांड पीड़ित की पत्नी श्रीमती प्रेमवती ने बताया कि घर में जितना सामान व खाद्य सामग्री थी वह भी आग लगने से खाक हो गई है।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts